NCC


एन.सी.सी. की ओर अग्रसर:


कैप्टन डा. आर.बी.पाण्डेय,
प्रवक्ता जन्तु विज्ञान एवं
एन.सी.सी. अधिकारी

एन.सी.सी. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन युवाओं में चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण के साथ “एकता एवं अनुशासन” के उद्देश्य की पूर्ति के लिए युवाओं का एक स्वैक्षिक संगठन है, जिसे देश के रक्षा की दूसरी पंक्ति माना गया है। महाविद्यालय में एन.सी.सी. की स्थापना वर्ष 1994 में दो प्लाटून के साथ अक्टूबर माह में हुई जिसमें 105 कैडेट्स नामांकित किये गये। जिनकी परेड करने एवं देखरेख करने हेतु केयर टेकर ऑफिसर के रूप में गणित प्रवक्ता डा. योगेश चन्द्र पालीवाल को नियुक्त किया गया था, जिनके बाद गणित विभाग के ही प्रवक्ता डा. हरीश शर्मा ने 1997 से जून 2008 तक एन.सी.सी. अधिकारी के रूप में कार्य किया। शनै:-शनै: महाविद्यालय कैडेट्स की उपलब्धियों से प्रभावित होकर वर्ष 2000 के अगस्त माह में एक अतिरिक्त प्लाटून की स्वीकृति महाविद्यालय को प्राप्त हुई । जुलाई 2008 से एन.सी.सी. अधिकारी की कमान जन्तु विज्ञान प्रवक्ता डा. आर.बी.पाण्डेय को सौंपी गयी, तब से अब तक वे इस कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में एन.सी.सी॰ (सीनियर डिवीजन/सीनियर विंग) थल सेना स्कन्ध की एक कम्पनी है जिसमें नामांकित कैडेट्स की संख्या 150 है।

प्रशिक्षण:-
प्रत्येक वर्ष एन.सी.सी. सत्र के दौरान कैडेट्स के बहुमुखी विकास को मद्देनज़र रखते हुए आयोजित होने वाली 35 परेड्स तथा कैम्प में ड्रिल, फायरिंग, हथियारों की सिखलाई, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, युद्ध कौशल के प्रशिक्षण के साथ सिविल डिफेन्स, प्राथमिक उपचार, लीडरशिप, आपदा प्रबंधन एवं अनेक सामाजिक सेवा कार्यों जैसे वृक्षारोपण, रक्त दान, सामाजिक जागरूकता (स्वच्छता, दहेज़ प्रथा,कन्या भ्रूण हत्या, तम्बाकू निषेध, एड्स, जल संरक्षण, पुनीत सागर अभियान) और यातायात नियंत्रण आदि में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। एनसीसी. कैडेट्स को साहसिक कार्यों, समाज सेवा कार्यों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाता है।

शिविरों का आयोजन:-
विगत सत्रों से एनसीसी कैडेट्स एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली, उ.प्र.निदेशालय एवं आगरा ग्रुप मुख्यालय द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों जैसे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, पर्वतारोहण शिविर, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, आर्मी अटैचमेंट शिविर में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

खेल प्रतियोगिताओं में कैडेट्स की भागीदारी:-
महाविद्यालय को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में अनेक कैडेट्स भाग लेते हैं, जिनमें वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं।

वृक्षारोपण:-
हमारे महाविद्यालय के कैडेट्स 5 यूपी. बटालियन एवं महाविद्यालय द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

जनजागृति मार्च:-
प्रति वर्ष कैडेट्स विभिन्न सामाजिक जागरूकता रैलियां शिकोहाबाद शहर में निकालकर लोगों को सामाजिक कुरीतिओं के प्रति जागरूक करते हैं।

समारोहों में भागीदारी:-
प्रत्येक वर्ष कैडेट्स स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयन्ती दिवस, विजय दिवस, हिंदी दिवस, स्वच्छता पखवाड़ा, विश्व मधुमेह दिवस, एन. सी. सी. दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती एवं गणतन्त्र दिवस आदि पर्वों पर अपनी भागीदारी कर रहे हैं।

महाविद्यालय एन.सी.सी. का वार्षिक निरीक्षण:-
विगत सत्रों में हमारे महाविद्यालय की 4/5 कम्पनी आगरा ग्रुप के कमांडर एवं बटालियन कमांडर द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जाता है।

महाविद्यालय में आये विशेष अतिथियों का सम्मान:-
समय समय पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पधारे विशिष्ट अतिथिओं को कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाता है

विशेष उपलब्धियाँ:-

  1. सत्र 1997-98 में सीनिअर अण्डर ऑफीसर दीप कुमार राठोर को ग्रुप स्तर पर बेस्ट कैडेट चुना गया।
  2. सत्र 2001-02 में अण्डर ऑफीसर विक्रमांक सिंह यादव ने दिल्ली कैन्ट पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के थल सैनिक कैम्प में भाग लिया एवं रजत पदक प्राप्त किया।
  3. सत्र 2003-04 में सीनियर अण्डर ऑफीसर अनुराग उपाध्याय ने राजपथ पर गणतन्त्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश निदेशालय की तरफ से भाग लिया।
  4. सत्र 2008-09 में 18 वीं जी.बी. मावलंकर राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सीनियर अण्डर ऑफीसर रश्मि जादौन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा सत्र 2009-10 में 19 वीं जी.बी. मावलंकर राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सीनियर अण्डर ऑफीसर रश्मि जादौन (पीप साइट राइफल से) तथा अण्डर आंफीसर रविनेश ने (.22 राइफल से) भाग लिया । इस प्रतियोगिता में चयन के दौरान अन्तर्राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रश्मि जादौन ने रजत पदक तथा रविनेश ने कांस्य पदक जीता । इसी सत्र में अण्डर आँफीसर प्रदीप कुमार सोलंकी ने .22 राइफल के साथ अन्तर्राज्यीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
  5. सत्र 2008-09 में सीनियर अण्डर आफीसर धर्मेंद्र कुमार ने दिल्ली कैण्ट पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टी.एस.सी. प्रतियोगिता में भाग लिया।
  6. सत्र 2010-11 में अण्डर आफीसर अलका यादव, स्वेता यादव एवं सार्जेण्ट प्रियंका शर्मा ने दिल्ली कैण्ट पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टी.एस.सी. प्रतियोगिता में भाग लिया । केवल ये तीनों गर्ल्स कैडेट्स ही पूरे आगरा ग्रुप की तरफ से चयनित हुई थीं।
  7. सत्र 2011-12 में अण्डर आँफीसर महीपाल सिंह, सार्जेण्ट कल्पना यादव एवं कार्पोरल हिमांशी यादव ने राज्यस्तरीय टी.एस.सी. प्रतियोगिता में भाग लिया।
  8. सत्र 2014-15 में अण्डर आफीसर अमित कुमार, सौरभ यादव एवं प्रदीप यादव ने दिल्ली कैण्ट पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टी.एस.सी. प्रतियोगिता में भाग लिया । ये तीनों कैडेट्स आगरा ग्रुप की तरफ से चयनित हुई थे।
  9. सत्र 2016-17 में अण्डर आफीसर शिवम यादव, अश्वनी यादव एवं अमित चौहान ने मेरठ कैण्ट पर आयोजित प्रदेश स्तर की टी०एस०सी० प्रतियोगिता र्में भाग लिया । ये तीनों कैडिट्स आगरा ग्रुप की तरफ से चयनित हुई थे ।
  10. सत्र 2018-19 में अण्डर ऑफीसर वत्सला एवं सीनियर अंडर ऑफीसर अवनीत यादव को आगरा ग्रुप की विभिन्न क्रिया कलापों में सर्वश्रेठ कैडेट्स घोषित किया गया, जिन्हें आगरा ग्रुप कमांडर के द्वरा पुरस्कृत किया गया।
  11. जून 2019 में लेह लद्दाख में आयोजित राष्ट्रीय स्टार के विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सीनियर अंडर ऑफिसर मान सिंह एवं ऋषभ मिश्रा ने भाग लिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किये ।
  12. सत्र 2019-20 में भी सार्जेंट उमाकान्त राजपूत एवं सीनियर अंडर ऑफीसर मान सिंह यादव को आगरा ग्रुप की विभिन्न क्रिया कलापों में सर्वश्रेठ कैडेट्स घोषित किया गया है, जिन्हें आगरा ग्रुप कमांडर के द्वरा पुरस्कृत किया गया।
  13. एन.सी.सी. परीक्षा परिणाम:
    गत सभी सत्रों में 'बी' तथा 'सी' प्रमाण-पत्र परीक्षाओं में सम्मिलित हुए कैडेट्स का परीक्षा परिणाम आगरा ग्रुप में सर्वोच्च रहा ।


X
×